फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Legacy treatment plant set up

लीगेसी ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Legacy treatment plant set up
हल्द्वानी के ट्रेंचिंग ग्राउंड में लीगेसी ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का कार्य शुरू। संवाद
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड के अंदर और बाहर फैले कूड़े के निस्तारण के लिए लीगेसी ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह में प्लांट शुरू करने की योजना है। इसके जरिये छह माह में एक लाख मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

गौला पुल के पास बने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डंप किया जाता है। यहां हल्द्वानी के अलावा अन्य निकायों का भी कूड़ा आता है। इस कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में भरने के बाद सड़क तक पर फैलने लगा है। बहरहाल, अब यहां कूड़े के निस्तारण के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड में लीगेसी ट्रीटमेंट प्लांट लगना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि तीन दिन में मशीन लग जाएगी। इसके बाद एक सप्ताह में प्लांट शुरू हो जाएगा। इसके जरिये एक लाख मीट्रिक टन कूड़े को छह माह में निस्तारित करने का लक्ष्य है। लीगेसी ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े सभी कामों पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

-=-
विविध कार्यों में होगा इस्तेमाल
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के अनुसार लीगेसी प्लांट काम करना शुरू करेगा तो उस दौरान मिट्टी, रेत, कंकड़ निकलेंगे तो उसका उपयोग भरान के काम में हो सकेगा। प्लास्टिक और कपड़े को सीमेंट फैक्टरी भेजा जाएगा, जहां उसका उपयोग ईंधन के तौर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट =:::
लीगेसी ट्रीटमेंट प्लांट के लिए मशीनें लगने लगी हैं। अगले चरण में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने और कूड़ा छांटने के लिए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर प्लांट स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
-धीराज गर्ब्याल, जिलाधिकारी नैनीताल।
-=-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed