{"_id":"75e106ee3771048f52a34ebd8178862d","slug":"leave-me-guruji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुजी छोड़ दो मुझे, छात्रसंघ का चुनाव लड़ने वाला हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजी छोड़ दो मुझे, छात्रसंघ का चुनाव लड़ने वाला हूं
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 22 May 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गुरुजी मुझे छोड़ दो, आपको पता नहीं मैं इस बार छात्र संघ का चुनाव लड़ने वाला हूं’ यह बात गुरुवार को नकल कर रहे एक छात्र ने पकड़े जाने पर कुविवि के उड़नदस्ते से कही, लेकिन उड़नदस्ते ने छात्र की बात को दरकिनार करते हुए उसकी नकल सामग्री को उत्तरपुस्तिका के साथ नत्थी कर दिया।
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में गुरुवार को दूसरी पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से बीए तृतीय वर्ष के रेगुलर विद्यार्थियों की समाजशास्त्र विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। बताते हैं कि कुविवि के उड़नदस्ते की टीम जब कालेज में चेक करने पहुंची तो परीक्षा कक्ष संख्या 17 में टीम ने एक छात्र को गाइड के पन्ने से नकल करते पकड़ा। उड़नदस्ते ने नैनीताल रोड निवासी इस छात्र की उत्तर पुस्तिका मांगी तो वह बोला गुरु जी छोड़ दो मैं भी छात्रसंघ का चुनाव लड़ने वाला हूं।
विज्ञापन
टीम ने उसकी बात नहीं सुनी और नकल को उत्तरपुस्तिका के साथ नत्थी कर दूसरी कापी पकड़ा दी। कालेज प्रशासन के मुताबिक इस तरह अब तक कालेज में नकलचियों की संख्या छह पहुंच गई है। प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी ने बताया कि किसी भी विद्यार्थी को मोबाइल फोन लेकर परीक्षा कक्ष में नहीं बैठने दिया जाएगा, इसलिए कोई भी मोबाइल फोन लेकर न आए।
विज्ञापन