{"_id":"6acfd8aea11c1dfc3a026231","slug":"lawyers-take-to-the-streets-demand-removal-of-gyanesh-kumar-and-dushyant-gautam-from-their-posts-haldwani-news-c-238-1-shld1020-131526-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, ज्ञानेश कुमार और दुष्यंत गौतम को पद से हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, ज्ञानेश कुमार और दुष्यंत गौतम को पद से हटाने की मांग
Thu, 15 Oct 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और दुष्यंत गौतम को पद से हटाने की मांग के लिए बुधवार को नैनीताल में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मल्लीताल से तल्लीताल डांठ तक जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी के आरोपों, भ्रष्टाचार, महंगाई और अंकिता हत्याकांड से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
बुधवार शाम करीब अधिवक्ताओं ने मल्लीताल स्थित ओपन एयर थिएटर परिसर में सभा के दौरान वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों का हवाला देते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। साथ ही दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भी आपत्ति जताई। अधिवक्ता कैलाश जोशी ने कहा कि एक ओर मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किया है। उन्होंने अंकिता हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले से जुड़े विवादों और चर्चाओं के बीच दुष्यंत गौतम को इतने महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर नियुक्त किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन में दिनेश उपाध्याय, नवनीश नेगी, निरंजन साह, दुर्गा सिंह मेहता, रक्षित जोशी, सना हुसैन, भुवनेश जोशी, प्रेम सिंह आदि थे।