फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lawyer's complaint to City Magistrate

वकील की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's complaint to City Magistrate
हल्द्वानी। लाखनमंडी चोरगलिया निवासी बलराम ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में उसने तहसील परिसर में बैठने वाले वकील और उसकी सहायिका पर आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करने के नाम पर 500 रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में बलराम ने कहा है कि वह तीन अगस्त को तहसील आधार कार्ड में जन्मतिथि सही कराने आया था। बलराम ने एडवोकेट और उसकी सहायिका का नाम देते हुए कहा कि उसने आधार कार्ड में जन्मतिथि सही कराने के एवज में 500 रुपये लिए। उसके बाद भी जब आधार कार्ड में जन्मतिथि सही नहीं हुई तो वह 23 अगस्त को दोबारा तहसील आया। उससे फिर 500 रुपये लिए गए। कहा कि इसके बाद उसकी जन्मतिथि सही नहीं हुई। बलराम ने सिटी मजिस्ट्रेट से दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed