फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Landslides, boulders, and trees fell at two locations due to rain.

Nainital News: बारिश से दो स्थानों पर भूस्खलन, बोल्डर और पेड़ गिरे

Sun, 26 Jul 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 26 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Landslides, boulders, and trees fell at two locations due to rain.
नैनीताल। जिले में शनिवार को बारिश के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। नैनीताल-भवाली मार्ग पर पहाड़ी दरकने से बोल्डर गिरे जबकि भवाली बाईपास रोड पर एक विशालकाय चीड़ का पेड़ सड़क पर आ गया। इन घटनाओं से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

नैनीताल-भवाली मार्ग पर पाइंस क्षेत्र में शनिवार दोपहर बारिश के दौरान पहाड़ी का हिस्सा अचानक दरक गया। इससे भारी मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर गिर गए। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहन सवार बाल-बाल बच गए। बोल्डरों के गिरने से यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में लोनिवि कर्मियों ने मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहाड़ी करीब चार वर्ष पूर्व भी दरक चुकी थी।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने चट्टान के निरीक्षण के बाद आवाजाही में सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, भवाली बाईपास रोड पर सिपरा पुल के पास बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से चीड़ का पेड़ और बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरे। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। शनिवार सुबह करीब 11:46 बजे डीसीआर के माध्यम से फायर स्टेशन मल्लीताल को सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर यूनिट आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर फायर कर्मियों ने सड़क खोलने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत कार्य के लिए मांगी जेसीबी मशीन
एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने तत्काल स्थिति की जानकारी डीसीआर को दी। उन्होंने बोल्डर व मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन भेजने का अनुरोध किया। इसके बाद फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया। फायर यूनिट की तत्परता से मार्ग को खोला जा सका।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed