फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Landlords are having a tough time getting their tenants verified in uttarakhand

Uttarakhand: किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराने में भी मकान मालिकों का छूट रहा है पसीना, काटे चालान

Mon, 26 May 2025 02:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 May 2025 02:07 PM IST
सार

इन दिनों सत्यापन अभियान चल रहा है। दूसरे राज्यों के साथ ही उत्तराखंड के किसी भी स्थान से आकर यहां किराये पर रह रहे लोगों का सत्यापन कराने में भी मकान मालिकों के पसीने छूट रहे हैं। वे चौकी जाते हैं तो उन्हें लौटा दिया जाता है। 

विज्ञापन
Landlords are having a tough time getting their tenants verified in uttarakhand
दो दिन पहले लोगों को इकट्ठा करके इस तरह सत्यापन किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में इन दिनों सत्यापन अभियान चल रहा है और उसका पूरा हौवा बना हुआ है। दूसरे राज्यों के साथ ही उत्तराखंड के किसी भी स्थान से आकर यहां किराये पर रह रहे लोगों का सत्यापन कराने में भी मकान मालिकों के पसीने छूट रहे हैं। वे चौकी जाते हैं तो उन्हें लौटा दिया जाता है। बाद में पुलिस कभी सत्यापन के लिए पहुंचती है तो चालान काट देती है।

विज्ञापन

नैनीताल की घटना के बाद पुलिस ने सत्यापन अभियान में पूरी ताकत झाेंक रखी है। अब तक दस हजार से ज्यादा किरायेदारों के सत्यापन पुलिस कर चुकी है। साथ ही 100 से ज्यादा मकान मालिकों के 10-10 हजार रुपये के चालान भी काटे जा चुके हैं। इससे ऐसे मकान मालिक डरे हुए हैं, जिन्होंने बिना सत्यापन के ही किरायेदार रखे हुआ है।

विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि मकान मालिक सत्यापन कराना नहीं चाहते। वे निर्धारित फार्म में पूरी डिटेल भरकर चौकी जा रहे हैं। कुछ का सत्यापन हो रहा है तो कइयों को लौटा दिया जा रहा है। उत्तराखंड के मूल निवासी मकान मालिक हों या किरायेदार उन्हें भी दिक्कत हो रही है। मानपुर पश्चिम में किराये के घर में रहने वाले राजेंद्र गोस्वामी मूल रूप से भवाली के हैं। पिछले माह उनकी पत्नी टीपीनगर चौकी कई बार गईं, लेकिन उनके सत्यापन के कागज पर मुहर नहीं लगाई गई। छह-सात बार दौड़ने के बाद जब वह अपने पति के साथ तीन बार गई तो फार्म पर सत्यापन की मुहर लगी। इसी प्रकार नैनी विहार के मनोज जोशी के मकान में चार किराएदार हैं और चारों उत्तराखंड के। खुद मकान मालिक भी उत्तराखंड के। इनका सत्यापन नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। तब जाकर सत्यापन किया गया। ऐसे कई केस हर मोहल्लों में हैं। दूसरे राज्यों से आकर रह रहे लोगों के लिए और ज्यादा परेशानी है। उनका संबंधित थाने से रिपोर्ट लगवाकर लाने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन के नियमों को लेकर सभी थानों व चौकी के प्रभारियों के साथ मीटिंग की जाएगी। यदि इसमें कुछ कमी है तो उसे दूर किया जाएगा। -प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed