फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalkuan to Rajkot summer special train will run from 21st

Nainital News: 21 से चलेगी लालकुआं टू राजकोट समर स्पेशल ट्रेन

Fri, 12 Apr 2024 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan to Rajkot summer special train will run from 21st
लालकुआं। उत्तराखंड में पर्यटन सीजन को देखते हुए रेलवे ने ग्रीष्मकालीन सीजन में एक और स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। 11 फेरों में चलने वाली लालकुआं टू राजकोट समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन दिन में एक बजकर 10 पर रविवार को चलकर किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी तथा दोपहर में तीन बजे बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, वाया अछनेरा होते हुए रात्रि 9 बजे भरतपुर तथा मध्य रात्रि 12:45 बजे जयपुर, मकराना तथा सुबह तड़के 6:25 पर जोधपुर, जालौर और मारवाड़ होते हुए शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह से राजकोट से ट्रेन संख्या 05046 राजकोट टू लालकुआं एक्सप्रेस रात्रि में 11:30 बजे राजकोट से प्रस्थान कर मेहसाणा, धनसेरा, रेवर तथा सुबह 7:20 बजे जालौर तथा 10:15 बजे जोधपुर, कुचामन सिटी तथा दोपहर 3:50 बजे जयपुर औरशाम 7:05 बजे भरतपुर, मथुरा, हाथरस कासगंज, बदायूं होते हुए रात्रि में 1:45 बजे बरेली जंक्शन, बरेली सिटी इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी, किच्छा होते हुए सुबह 4:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह ट्रेन 05045 लालकुआं से रविवार को प्रस्थान करेगी जबकि राजकोट से 05046 सोमवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed