फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalkuan team sent in slums

लालकुआं की मलिन बस्तियों में भेजी गई टीम

Sun, 23 Aug 2015 01:15 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल)। Updated Sun, 23 Aug 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन

 अमर उजाला में खबर छपने के बाद शनिवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य मोटाहल्दू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। साथ ही, मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों की एक टीम लालकुआं की मलिन बस्तियों में भी भेजी गई है। वहीं, सेंटर के निरीक्षण के दौरान हेल्थ एजुकेटर को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति पाठक की शिकायत पर मुख्य गेट पर शीघ्र सुरक्षा कक्ष बनाए जाने का भी आश्वासन दिया। दो दिन पूर्व प्रदेश के श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं के साथ मोटाहल्दू स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में औचक छापामारी के दौरान पाया कि कालेज कम्यूनिटी विभाग की टीम पौन घंटा पहले ही सेंटर से नदारत हो गई थी।
विज्ञापन


 इसके बाद तल्ली हल्द्वानी से वापस लौटी टीम को श्रम मंत्री ने फटकार लगाई। उन्होंने टीम को लालकुआं की मलिन बस्तियों में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके टीम लालकुआं क्षेत्र में नहीं गई। इस संबंध में जब हेल्थ ऐजुकेटर डा. रोहित कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के मौखिक आदेश पर लालकुआं क्षेत्र में कैंप नहीं लगाया जा सकता। अमर उजाला में खबर छपने के बाद श्रम मंत्री ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद शनिवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य सीएमएस रावत टीम के साथ मोटाहल्दू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

 निरीक्षण के दौरान प्राचार्य रावत ने बताया कि जल्द ही मोटाहल्दू के कम्यूनिटी सेंटर में 60 प्रशिक्षित डाक्टरों का आवासीय छात्रावास शुरू किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।


वहीं लालकुआं में सहायक प्राचार्य डा. राकेश कुमार सिंह, हेल्थ ऐजुकेटर डा. रोहित कुमार सिंह, डा. सौरभ शुक्ला, डा. शांतनु अग्रवाल, डा. दीपक जोशी, मोहन सिंह रावत ने हाथीखाना नगिना कालोनी, झोपड़ पट्टी, संजय नगर समेत लालकुआं की आधा दर्जन मलिन बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed