{"_id":"57bb48024f1c1bc21fd4f864","slug":"lalkuan-junction-shunting-engine-to-track-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं जंक्शन में शंटिंग कर रहा इंजन पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं जंक्शन में शंटिंग कर रहा इंजन पटरी से उतरा
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे द्वारा शून्य दुर्घटना के लक्ष्य ने विभाग की एक बार फिर पोल खोल दी। स्टेशन में शंटिंग कर रहा रेल का इंजन चालक की लापरवाही की वजह से पटरी से उतर गया। अचानक हुई घटना की सूचना से रेलवे विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में कड़ी मशक्कत कर इंजन को पटरी पर लाया गया मगर फिर इंजन का पहिया स्लिप कर गया। रेलवे कर्मियों ने दूसरी बार इंजन को पटरी पर लाने के बाद राहत की सांस ली। विभाग के आला अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार प्रात: रेलवे स्टेशन पर बनी न्यू पिट लाइन एरिया में सिक लाइन नंबर एक पर इंटरनल ओवर हालिंग के लिए एक कोच को कासगंज भेजा जाना था। इंजन कोच को लेने के लिए जा रहा था कि अचानक इंजन के दो पहिये तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
जिसकी वजह से केयर कोच यूनिट में खलबली मच गई। स्टेशन ड्यूटी पर तैनात एएसएम ने तत्काल सूचना कंट्रोल रूम इज्जतनगर को दी। कंट्रोल के आदेश पर स्टेशन में खड़ी आपातकालीन सुरक्षा रेल गाड़ी की मदद से रेलवे के इंजीनियरों व कर्मचारियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन कोच पटरी पर चढ़ाया, लेकिन इंजन स्टार्ट करते ही फिर उतर गया। जिसे दोबारा पटरी पर लाया गया।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर सहायक मंडल अभियंता काशीपुर आरएस राणा ने जंक्शन पर घटना का निरीक्षण किया और इंजन के पटरी से उतरने की विस्तृत जानकारी ली। वहीं मंडल मुख्यालय ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
जिसमें वरिष्ठ यातायात निरीक्षक मोहन राम, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरिस रणवीर सिंह व सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ नीरज कुमार को नियुक्त किया है। टीम में शामिल अधिकारी घटना की विभागीय जांच कर विस्तृत रिपोर्ट मंडल मुख्यालय को पेश करेंगे।
बता दें कि सोमवार को इंजन के पटरी से उतरने की घटना भनी नहीं है। इससे पहले भी कई बार चालक की लापरवाही से रेल इंजन पटरी से उतर चुके हैं।