फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lakhs stolen from the house and warehouse of three traders in one hour

एक घंटे में तीन व्यापारियों के घर और गोदाम से लाखों की चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the house and warehouse of three traders in one hour
हल्द्वानी बरेली रोड स्थित धर्मपाल कॉलोनी में सीसीटीवी में दीवार फांदता चोर। अमर उजाला
हल्द्वानी। एक ही रात में चोरों ने दो बड़े व्यापारियों के घरों को निशाना बनाया और लाखों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर लिया। वहीं एक व्यापारी के गोदाम में भी घुसकर एलईडी चोरी कर ली। स्थानीय लोगों के जागने पर चोर भाग गए लेकिन एक व्यापारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में चोर का चेहरा कैद हो गया। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में चोरी की वारदातें रुक नहीं रही हैं। कुछ दिन पहले ही मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की वारदात के बाद एक बार फिर चोरों ने तीन व्यापारियों के घरों और गोदाम को निशाना बनाया हैं। बरेली रोड स्थित धर्मपाल कॉलोनी निवासी मार्बल व्यापारी चक्षु कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे उनके घर की चहारदीवारी फांदकर एक चोर छत के रास्ते घर में घुसा। इसके बाद घर के कमरे में रखी अलमारी खंगाली और उसमें रखी छह लाख की नकदी और कमरे में रखे पर्स से पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। साथ ही एक महंगे मोबाइल पर भी हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

इधर चक्षु कुमार के घर के ही सामने मंडी व्यापारी बृजमोहन अग्रवाल के घर में चोरों को जब अंदर घुसने का रास्ता नजर नहीं आया तो वह घर के बाहर लगी एसी के कॉपर वायर ही काट कर ले गए। इनके साथ ही चोरों ने मंडी व्यापारी के घर के पीछे स्थित एक गोदाम में घुसकर वहां लगी एलईडी स्क्रीन भी चोरी कर ली। इसी दौरान चोरी का पता लगने पर स्थानीय लोग जागे तो चोर मौका मिलते ही फरार हो गए। यह वाक्या महज एक से डेढ़ घंटे के बीच का बताया जा रहा है। इधर कोतवाली पुलिस ने मार्बल व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सर्विलांस टीम के साथ साथ कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। हमारे हाथ कुछ सुराग लगे हैं जिनके आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- हरबंस सिंह, एसपी सिटी, हल्द्वानी
‘चोर ने एक घंटे तक छत पर बैठकर शराब पी’
व्यापारी के घर में घुसे चोर को एक कमरे में शराब की बोतल दिखी तो चोरों ने उस पर भी हाथ साफ कर लिया। जानकारी के मुताबिक चोर ने पहले घर खंगाला और उसके बाद छत पर जाकर शराब भी पी। वहीं मंडी व्यापारी के घर चोरी का पता लगने पर लोग जमा हुए तो शराब पी रहा चोर घर में ही रुका रहा। भीड़ कम होने के बाद चोर मार्बल व्यापारी के घर से फरार हुआ। व्यापारी चक्षु कुमार का कहना है कि घर में रखे जो छह लाख चोरी हुए हैं वह रकम उनकी दो दुकानों का कलेक्शन था और उसे दिल्ली स्थित अस्पताल में चल रहे पिता के इलाज के लिए रखा था।

पड़ोसी व्यापारी के फोन पर हुई जानकारी
मंडी व्यापारी के घर पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि देर रात उनके पास पास व्यापारी का फोन आया और उन्होंने मोहल्ले में चोर होने की सूचना दी। पता चला कि चोरों ने गोदाम के गेट पर खटपट की तो गोदाम में मौजूद कर्मचारी ने मालिक को फोन करके इसकी सूचना दी थी। महिलाओं के मुताबिक उन्होंने चोर के छत से कूदने की आवाज भी सुनी थी।

हल्द्वानी बरेली रोड स्थित धर्मपाल कॉलोनी में चोरों द्वारा खंगाली गई अल्मारी।           अमर उजाला

हल्द्वानी बरेली रोड स्थित धर्मपाल कॉलोनी में चोरों द्वारा खंगाली गई अल्मारी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed