{"_id":"488ed3157ef7c59b2525df14bde87a60","slug":"lake-in-the-city-with-rain-falling-snowflake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोवर नगरी में बारिश के साथ गिरे हिमकण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोवर नगरी में बारिश के साथ गिरे हिमकण
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
Updated Thu, 19 Feb 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी में सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर करीब 2:30 बजे बारिश के साथ कहीं-कहीं हिमकण भी गिरे। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों टिफिन टॉप, किलबरी, पंगूट, बिरला स्कूल, स्नो व्यू आदि इलाकों में कुछ देर के लिए हल्के ओले भी गिरे। इस कारण तापमान में मामूली गिरावट आने से ठंड का एहसास हुआ।
विज्ञापन
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
फोटो: 18 एनटीएल 06 पी।