{"_id":"69c4410ddb0c73436109df43","slug":"lack-of-teachers-will-affect-studies-in-the-new-session-haldwani-news-c-418-1-shld1006-4995-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शिक्षकों की कमी से नए सत्र में पढ़ाई होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शिक्षकों की कमी से नए सत्र में पढ़ाई होगी प्रभावित
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते नए शिक्षा सत्र में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। साथ ही विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश को लेकर भी समस्या पैदा हो सकती है।
ओखलकांडा ब्लॉक के 27 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 28 शिक्षक कार्यरत हैं। नियमानुसार एक विद्यालय में कम से कम 4-4 शिक्षक होने चाहिए। वर्तमान में 27 विद्यालयों में 10 विद्यालय अध्यापक विहीन हैं। इन 10 विद्यालयों को संचालन प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ओर से किया जा रहा है। शिक्षकों को अपना मूल विद्यालय छोड़कर उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन करना पड़ रहा है। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री बंशीधर कांडपाल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संगठन की ओर से अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। कांडपाल ने कहा कि शिक्षकों की कमी से नए शिक्षा सत्र में छात्र नामांकन शून्य हो सकता है।