{"_id":"59e665534f1c1bd9798b71a1","slug":"lack-of-resources-from-doctors-to-resources","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतालघाट का सीएचसी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतालघाट का सीएचसी बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो, बेतालघाट (नैनीताल)।
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों से लेकर संसाधनों तक का अभाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट (नैनीताल)। ब्लॉक की करीब पांच हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदहाल है। डॉक्टरों से लेकर तकनीशियन आदि कर्मचारियों तक के कई पद खाली होने के कारण लोगों को सीएचसी का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है, जिसके चलते मरीजों को इलाज के लिए यहां से बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यहां स्थित 32 बेड वाले सीएचसी में डॉक्टरों के आठ पद स्वीकृत हैं जबकि यहां सिर्फ संविदा पर दो चिकित्सकों समेत एक महिला होम्योपैथी चिकित्सक तैनात हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी का पद खाली है। नर्स, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भी कमी है। अस्पताल में एक्स-रे मशीन है लेकिन लैब टेक्नीशियन का पद खाली है।
विज्ञापन
हफ्ते में तीन दिन नैनीताल से लैब टेक्नीशियन सीएचसी में आते हैं जबकि चार दिन मशीन बंद रहती है। ग्रामीण काफी समय से महिला चिकित्सक की मांग करते हैं लेकिन तैनाती नहीं हुई। अस्पताल में आने वाले अधिकतर चिकित्सक महीने भर के भीतर ही यहां से अन्यत्र तबादला करा लेते हैं। ऐसे में मरीजों को रानीखेत, रामनगर, हल्द्वानी जाना पड़ता है। लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन से अस्पताल में डॉक्टरों, तकनीशियनों की तैनाती कराने की मांग की है।
विज्ञापन