{"_id":"655fad7b168119f55b09a290","slug":"lack-of-playing-fields-how-will-virat-and-shami-become-the-next-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-1899-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खेल मैदानों की कमी, कैसे बनेंगे अगले विराट और शमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खेल मैदानों की कमी, कैसे बनेंगे अगले विराट और शमी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
भीमताल (नैनीताल)। जिले में सरकार का खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया का नारा सिर्फ नारों तक ही सीमित होकर रह गया है। खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के आगे आकर मेडल जीतने की उम्मीदों पर नैनीताल जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों में खेल मैदान के न होने से झटका लग रहा है।
ऐसा तब है जब जिले के 189 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों में स्वीकृत पीटीआई के पद तो पूरे है लेकिन खेल मैदान का अभाव है। इसके चलते सरकारी विद्यालयों में खेल मैदान न होने से बच्चों का खेल के प्रति लगाव कम हो रहा है।
जिले के 189 विद्यालयों में तैनात है 140 पीटीआई शिक्षक
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों के 189 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पीटीआई के 140 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 136 सरकारी और 4 पद गेस्ट शिक्षक के रूप में पीटीआई शिक्षक तैनात है।
विज्ञापन
जिले में कुल 98 विद्यालयों में ही हैं खेल मैदान
बेतालघाट में 18
भीमताल में 9
हल्द्वानी में 20
रामनगर में 14
कोटाबाग में 17
रामगढ़ में 14
धारी में 4
कोट
डीईओ माध्यमिक, नाग्रेंद्र बर्थवाल ने बताया कि जिन विद्यालयों में खेल मैदान नहीं है उन विद्यालयों में खेल मैदान के लिए खेल विभाग से पत्राचार किया जाएगा। ताकि विद्यालयों में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान बनाए जा सके।