फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lack of irrigation is causing the football field to dry up, and the uprooted grass is becoming a disaster.

Nainital News: सिंचाई नहीं होने से सूख रहा फुटबाल मैदान, उखड़ रही घास बन रही आफत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lack of irrigation is causing the football field to dry up, and the uprooted grass is becoming a disaster.
हल्द्वानी। नेशनल प्रतियोगिताओं का गवाह रहे मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के फुटबाल मैदान की सिंचाई नहीं होने से घास सूखने लगी है। पानी की मोटर खराब होने से मैदान का रखरखाव सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी फुटबाल मैदान की सिंचाई के लगाई गई पानी की मोटर सही नहीं हो पाई है। इस बीच खिलाड़ियों का अभ्यास जारी रहने से लगातार सूख रही घास कई जगह से उखड़ चुकी है। कई जगह मिट्टी भी दिखने लगी है और खिलाड़ियों को प्रैक्टिस में परेशानी हो रही है। हालांकि कर्मचारियों की ओर से पाइप लगाकर मैदान को सिंचित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि मोटर सही कराने के लिए कंपनी को दी गई है। कुछ पुर्जे दिल्ली और रुद्रपुर से मंगाए गए हैं। दो से तीन दिन में मोटर को लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed