श्रम कानूनों का पालन हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। ट्रेड यूनियन नेता एक्टू के राज्य सचिव केके बोरा पर हुए हमले की विभिन्न संगठनों ने कड़ी निंदा की। उन्होंने श्रम कानूनों के पालन की मांग की। आरोपियों की जल्द गिरफतारी की मांग उठाई। एसडीएम परितोष वर्मा के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान परिवर्तन पार्टी के महासचिव प्रभात ध्यानी, कर्मचारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल, सोमपाल सिंह, पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र पपनै, आशा संगठन जिलाध्यक्ष कमला बधानी, रजनी भट्ट, देवभूमि विकास मंच के मनमोहन अग्रवाल, क्रालोस के मुनीष कुमार, ईको सेंसिटिव जोन के ललित उप्रेती, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष कौशिक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की बैठक में भी मारपीट की निंदा की गई। इस दौरान यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल, शांति आर्या, देवकी रौतेला, सरिता कुरिया, हेमा आर्या, दीपा अधिकारी, सुमन, अलका खाती, कमला डालाकोटी समेत कई आशाएं मौजूद थी।