{"_id":"581798174f1c1b5e38435f4b","slug":"kuvivi-prof-smarter-singh-dhami-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुविवि : प्रो. होशियार सिंह धामी का कार्यकाल पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुविवि : प्रो. होशियार सिंह धामी का कार्यकाल पूरा
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
sdf
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी का कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो जाएगा। वह कुलपति का कार्यभार उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव को सौंपेंगे। इसके बाद प्रो. धामी आवासीय विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने अल्मोड़ा रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रो. धामी ने 18 नवंबर 2013 को कुविवि के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया था। हालांकि इससे पहले वह कुछ समय तक विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यरत रहे थे। प्रो. धामी के कार्यकाल में कुविवि को नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडेशन काउंसिल (एनएएसी) नैक की ओर से गहन जांच पड़ताल के बाद ए ग्रेड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
यही नहीं विश्वविद्यालय को विभिन्न मानकों में गुणवत्ता के लिए आईएसओ द्वारा आईएसओ 9001-2008 प्रमाणपत्र मिला। प्रो. धामी के कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने पहली बार दो पेटेंट भी फाइल किए, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान परियोजना से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विवि सूत्रों के मुताबिक प्रो. धामी मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे कुलपति पद से कार्यमुक्त होने के साथ ही नवनियुक्त कार्यवाहक कुलपति और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव को कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यभार सौंपेंगे।
इसके बाद वह आवासीय विश्वविद्यालय में कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के लिए अल्मोड़ा रवाना हो जाएंगे।