{"_id":"58e9404c4f1c1bbf7a5b4df0","slug":"kurmanchal-bank-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक यूनियन का महाधिवेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक यूनियन का महाधिवेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
कूर्मांचल बैंक नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक इंपलाइज यूनियन हल्द्वानी (नैनीताल) का शैले हॉल में शनिवार को तृतीय महाधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य ने कहा कि सहकारी बैंकों की श्रेणी में शामिल कूर्मांचल बैंक के कर्मियों ने लगन व मेहनत के बलबूते बैंक को तरक्की के शिखर पर पहुंचाया है। कहा कि बैंक कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड बैंक इंपलाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण साह ने इस बात पर नाराजगी जताई कि बैंक कर्मियों ने नोटबंदी के दौरान दिन-रात मेहनत की, लेकिन सरकार ने उन्हें कोई प्रोत्साहन नहीं दिया। प्रांतीय महासचिव जगमोहन मेहंदीरत्ता ने देश में लगातार बैंकों को हो रहे विलय पर चिंता जाहिर की। कार्यक्रम को संयुक्त मोर्चा के संयोजक सचिव बहादुर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कर्मचारी नेता केएन शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर महाधिवेशन का शुभारंभ किया। इस दौरान कूर्मांचल बैंक यूनियन के अध्यक्ष पूरन लाल साह, महासचिव संजीव कुमार साह, जिला कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक संजय वर्मा, उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक नवीन पंत, कुमाऊं विवि कार्य परिषद के सदस्य अरविंद सिंह पडियार, भाजपा जिला महामंत्री दया किशन पोखरिया, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, गोपाल बिष्ट, डीएल साह, सुरेश चंद्र जैन आदि थे। संचालन बहादुर सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
नैनीताल। महाधिवेशन के दौैरान यूनियन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें पूरन लाल साह अध्यक्ष, संजीव राणा व हरीश चंद्र साह उपाध्यक्ष, संजीव साह महासचिव, विनोद कुमार सिंह, सुनील नेगी, प्राची राणा व जितेंद्र सती संयुक्त महासचिव, विरेंद्र मेहता संगठन सचिव, अतुल हर्बोला प्रचार सचिव, नीरज साह कोषाध्यक्ष व सुरेंद्र लाल साह कार्यालय सचिव चुने गए। ब्यूरो