{"_id":"6a7b6e71edda96533706aa77","slug":"kumaun-university-ranked-25th-in-the-national-ranking-of-government-universities-across-the-country-nainital-news-c-238-1-shld1023-129285-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देशभर के सरकारी विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय रैंकिंग में कुमाऊं विवि का 25वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देशभर के सरकारी विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय रैंकिंग में कुमाऊं विवि का 25वां स्थान
Wed, 12 Aug 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने देश के प्रतिष्ठित इंडिया टुडे बेस्ट यूनिवर्सिटीज रैंकिंग 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय ने देशभर के सरकारी विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय रैंकिंग में 25वां स्थान हासिल किया है।
कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान सिंह रावत ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय स्तर में निरंतर सुधार हुआ है। संस्थान ने साल 2023 में 30वां, 2024 में 28वां, 2025 में 27वां और अब 2026 में 25वां स्थान प्राप्त किया है। तीन वर्षों के भीतर पांच पायदान की यह प्रगति विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा का सीधा प्रमाण है। कुलपति प्रो. रावत ने इस सफलता का श्रेय पूरे विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत और प्रतिबद्धता को दिया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध व नवाचार, और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए गए निरंतर प्रयासों के कारण ही यह सकारात्मक बदलाव संभव हो सका है।