फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon yet another setback for the Congress may take

अभी कुमाऊं से कांग्रेस को लग सकता है एक और झटका

Tue, 17 Jan 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Tue, 17 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kumaon yet another setback for the Congress may take
कांग्रेस - फोटो : file photo

चुनावी शंखनाद के साथ ही कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मचनी शुरू हो गई है। कुमाऊं से कांग्रेस को अभी एक और जोर का झटका लग सकता है। एक पूर्व सांसद, दो पूर्व विधायक  और एक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही ये नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


हर मंच से अपने को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताने वाले यशपाल आर्य ने सोमवार को अपने पुत्र संजीव आर्य और समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। दलित चेहरे के रूप में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


राजनीतिक सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के एक पूर्व सांसद, दो पूर्व विधायक  और एक विधायक भाजपा के आला नेताओं के संपर्क में हैं। मंगलवार या बुधवार को ये नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो गढ़वाल से भी एक विधायक और एक पूर्व विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। जल्द ही भाजपा भी इन नेताओं को पार्टी में शामिल कराकर कांग्रेस को झटका दे सकती है।


इंदिरा के जाने की भी उड़ी अफवाहें

राज्य सरकार में राजस्व मंत्री रहे यशपाल आर्य के भाजपा में जाने के बाद सोशल मीडिया पर डॉ. इंदिरा हृदयेश के भाजपा में जाने की अफवाहें उड़ती रहीं। व्हाट्सएप पर डाले गए संदेशों में यहां तक लिखा गया कि डॉ. हृदयेश दिल्ली रवाना हो गई हैं, जबकि डॉ. हृदयेश ऋषिकेश में पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद थीं।

उनके बेटे सुमित हृदयेश ने भी इसे अफवाह बताते हुए कहा कि इस तरह के दुष्प्रचार कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed