फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University will submit the private examination form 15

कुमाऊं विवि के प्राइवेट परीक्षा फार्म अब 15 तक होंगे जमा

Fri, 29 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University will submit the private examination form 15

कुमाऊं विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि थी, जिसकी वजह से विवि के मुख्य परिसर डीएसबी परिसर नैनीताल में भी दिनभर छात्र-छात्राओं की आवेदन पत्र जमा करने को लेकर काफी भीड़ रही।

विज्ञापन


शाम को विवि प्रशासन ने परीक्षा तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर विद्यार्थियों को राहत दे दी। विवि प्रशासन के मुताबिक इस तिथि तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन पत्र जमा हो सकेंगे।
विज्ञापन


डीएसबी परिसर में कला संकाय में 3200, वाणिज्य में 150 तथा विज्ञान में 100 परीक्षा आवेदन पत्र अब तक जमा हो चुके हैं। कला संकाय में दिनभर परीक्षा फार्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई। वहां अंतिम दिन में ही 450 से अधिक आवेदन पत्र जमा हुए, जिसके लिए दो अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी के आदेश के बाद ही व्यक्तिगत आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी से बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दी गई है। इसके लिए मंडलभर के परीक्षा केंद्रों के परीक्षा प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


इधर, डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के बाद परिसर 11 फरवरी को खुलेगा। दूसरी ओर शहर के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल एक फरवरी को खुलेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed