फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University will participate in development by adopting five villages

Nainital: कुमाऊं विवि पांच गांवों को गोद लेकर विकास में निभाएगा भागीदारी, विभागों का इस तरह लिया जाएगा सहारा

Mon, 19 Aug 2024 12:37 PM IST
हीरा मेहरा पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Aug 2024 12:37 PM IST
सार

कुमाऊं विवि अपनी परिधि के अधीन पांच गांवों को गोद लेगा। यह पहला मौका है जब विवि गोद लिए गांवों के विकास के लिए अपनी भागीदारी निभाएगा।

विज्ञापन
Kumaon University will participate in development by adopting five villages
कुमाऊं विवि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अगले शिक्षा सत्र से कुमाऊं विवि अपनी परिधि के अधीन पांच गांवों को गोद लेगा। यह पहला मौका है जब विवि गोद लिए गांवों के विकास के लिए अपनी भागीदारी निभाएगा। इसके साथ ही विवि से संबद्ध सभी राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षा-शोध के उन्नयन के लिए विद्या सेतु कार्यक्रम शुरू किया है। इन सभी के लिए विवि को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।

कुमाऊं विवि मुख्यालय के समीपवर्ती पटवाडांगर में गांवों को चयनित कर रहा है। जल्द ही चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उक्त गांवों की डेमोग्राॅफी का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही शैक्षिक, सामाजिक उत्थान के लिए विवि की टीम यहां कार्यक्रम आयोजित करेगी। साथ ही शिक्षा-शोध के उन्नयन के लिए विद्या सेतु कार्यक्रम के लिए विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के लिए सुधारात्मक प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: नाम का अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाल सामान्य मैदान से भी बदतर; करोड़ों की लागत से बना है

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों का इस तरह लिया जाएगा सहारा
विवि से मिली जानकारी के अनुसार लॉ, फार्मेसी, रूरल मैनेजमेंट के साथ ही अन्य विभागों व केंद्रों का इसमें सहारा लिया जाएगा। जहां लॉ के विद्यार्थी गांवों में पहुंचकर विधिक सलाह देंगे वहीं फार्मेसी विभाग की ओर से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। जरूरी होने पर उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा सरकार और विवि की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी गांव-गांव तक दी जाएगी।

विवि की ओर से पांच गांव गोद लिए जाएंगे। गांवों में शैक्षिक, सामाजिक उत्थान के लिए विवि की टीम विभिन्न कार्यक्रम करेगी। विवि से संबद्ध सभी राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षा, शोध के उन्नयन के लिए विवि ने विद्या सेतु कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके लिए चार लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है।
- प्रो. डीएस रावत, कुलपति, कुमाऊं विवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed