फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University cadets shine in RDC

Nainital News: आरडीसी में छाए कुमाऊं विवि के कैडेट्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University cadets shine in RDC
नैनीताल। गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) -2026 के दौरान आयोजित शिप मॉडलिंग कार्यक्रम में सीनियर कैडेट कैप्टन निष्ठा जोशी और कैडेट तुषार पांडेय ने शिप मॉडलिंग पर रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, थल सेना प्रमुख तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री को विस्तृत ब्रीफिंग प्रदान की। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए एससीसी निष्ठा जोशी को प्रशंसा स्वरूप पिन भेंट की गई।
विज्ञापन

लीडिंग कैडेट करन सिंह राणा ने नेवल प्लाटून के गार्ड कमांडर के रूप में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, सीडीएस, सीएनएस, सीओएएस और दिल्ली की मुख्यमंत्री सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों को गार्ड प्रस्तुत किया। कैडेट राणा ने एनसीसी कंटिंजेंट का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर कुमाऊं विवि का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

नेवल एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रपति से भी भेंट की। कैडेट भूमिका जलाल ने आरडीसी-2026 में उत्तराखंड निदेशालय की झांकी का प्रतिनिधित्व किया। नेवल कैडेट्स मनीष महरा, सुशांत सिंह राणा, हरविंदर सिंह, पायल भोज, दीपांजलि, गीतांजलि एवं पायल जलाल ने प्रधानमंत्री रैली में अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट प्रो. रीतेश साह ने कहा कि आरडीसी-2026 में नेवल एनसीसी के कैडेट्स का चयन और उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन यह दर्शाता है कि कुमाऊं विवि के युवा राष्ट्रसेवा, नेतृत्व और अनुशासन के उच्च मानकों पर खरे उतर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed