फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon University and IIT will jointly prepare an action plan on tourism and traffic management.

Nainital News: पर्यटन व ट्रैफिक मैनेजमेंट पर कुमाऊं विवि और आईआईटी मिलकर बनाएंगे कार्ययोजना

Mon, 17 Jun 2024 05:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 17 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Kumaon University and IIT will jointly prepare an action plan on tourism and traffic management.
नैनीताल। शहर में टूरिस्ट और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर कुमाऊं विश्वविद्यालय और आईआईटी रुड़की मिलकर कार्ययोजना तैयार करेंगे। विभिन्न पहलुओं के व्यापक सर्वे और शोध के बाद इस चुनौती से निपटने के लिए सुझाव तैयार किए जाएंगे। इनके माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्त की योजना अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने नैनीताल की यातायात व्यवस्था व पार्किंग की समस्या को लेकर बीते दिनों अभियान चलाया था। इस अभियान को शासन-प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डीएस रावत सहित अन्य प्राध्यापकों के साथ बीते दिनों बैठक की। इसमें राज्यपाल ने टूरिस्ट एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट पर शोध करने को कहा। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय इस चुनौती के लिए शोध के आधार पर अपने ठोस सुझाव देंगे जिससे पर्यटन और ट्रैफिक का उचित प्रबंधन किया जा सके। इधर विवि ने संयुक्त शोध के लिए आईआईटी रुड़की के साथ करार किया है।
विज्ञापन



स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना : कुलपति प्रो. रावत

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए विवि की ओर से नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों में सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम में सेंसर, कैमरे और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करके याातायात के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित किया जाएगा। कहा कि आईआईटी रुड़की की तकनीकी विशेषज्ञता और कुमाऊं विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय जानकारी का समन्वय इस परियोजना को सफल बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed