{"_id":"57f3bc784f1c1bcd4e26f68e","slug":"kumaon-got-chikungunya-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में मिला चिकनगुनिया का रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में मिला चिकनगुनिया का रोगी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
chikungunya test
अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति को चिकन गुनिया होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। चिकन गुनिया का कुमाऊं में यह पहला मामला है। जबकि डेंगू के चार नए मरीजों को भी एसटीएच में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डेंगू का मच्छर पहाड़ चुका है। पहाड़ से डेंगू के कई मरीज एसटीएच आ चुके हैं। भनौली अल्मोड़ा निवासी कैलाश राम को तेज बुखार और जोड़ों में असहनीय दर्द होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
ब्लड की जांच के दौरान आईजीएम और एंटी बाडीज पाजिटिव आई। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडे ने बताया कि कैलाश राम चिकन गुनिया से पीड़ित हैं। उन्हें मेडिसिन आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
जबकि गढ़वाल निवासी एमसी जोशी (40), लालकुआं निवासी अनूप (21), ऊधमसिंह नगर निवासी अनीस अहमद (55) और बिजनौर निवासी किशन राम (45) को डेंगू के कारण भर्ती कराया गया है। डेंगू मरीजों की संख्या इस वर्ष अब तक 134 हो गई है।