फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Cricket Academy and DK Sports will have a title clash today

Nainital News: कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी व डीके स्पोर्ट्स में आज होगी खिताबी भिड़ंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kumaon Cricket Academy and DK Sports will have a title clash today
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 जिला लीग के दूसरे सेमीफाइनल में डीके स्पोर्ट्स ने जीत दर्ज की। टीम के लिए दक्ष पांडे ने शानदार विजयी पारी खेली।
विज्ञापन


सोमवार को जीएनजी मैदान में डीके स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 287 रन बनाए। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दक्ष पांडे ने 15 चौके व एक छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली। जीएनजी के राघव जोशी व देव ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएनजी एकेडमी की पूरी टीम 47 ओवर में 248 रन ही बना सकी और 39 रन से मैच हार गई। टीम के लिए शिवांश कांडपाल ने 60 रन का योगदान दिया। डीके स्पोर्ट्स के श्लोक पंत ने चार विकेट झटके। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि जीएनजी मैदान में डीके स्पोर्ट्स और कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी के बीच मंगलवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed