{"_id":"668fac3e05561efec90513dc","slug":"kumaon-commissioner-deepak-rawat-conducted-on-site-inspection-of-sukhatal-lake-nainital-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: जेब में हाथ और काला चश्मा...कुमाऊं कमिश्नर ने इस नये अंदाज में किया निरीक्षण; देखिए पांच तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: जेब में हाथ और काला चश्मा...कुमाऊं कमिश्नर ने इस नये अंदाज में किया निरीक्षण; देखिए पांच तस्वीरें
Thu, 11 Jul 2024 03:26 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:26 PM IST
सार
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सूखाताल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधक निदेशक केएमवीएन, सचिव प्राधिकरण, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सूखाताल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधक निदेशक केएमवीएन, सचिव प्राधिकरण, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार नैनीताल, सिंचाई विभाग, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दीपक रावत ने सूखाताल का स्थलीय निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
सूखाताल को झील के रूप में विकसित करने के लिए 29 करोड़ की लागत से इसका सौंदर्यीकरण कार्य किया जाना है, जिसके मास्टर प्लान का कुमाऊं आयुक्त ने गहन अध्ययन कर जानकारी ली। प्रबंधक निदेशक केएमवीएन डां. संदीप तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा सुखाताल सौंदर्यीकरण के विकास कार्य किए जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस ताल को पांच नाले रिचार्ज करते हैं। उनके द्वारा ताल के सौंदर्यीकरण कार्यों में ताल का समतलीकरण, साफ-सफाई, सिटिंग अरेंजमेंट, लाइटिंग, पाथ-वे, बुडिंग कार्य और इसके निकट बनी बहुमंजिला पार्किंग बिल्डिंग के नीचे नौ दुकानों व लिफ्ट का कार्य भी किया जाना है। इसके अतिरिक्त सूखाताल में पर्यटकों के लिए बोटिंग, कैस्केड जैसी गतिविधियां भी प्रदान की जाएगी।
दीपक रावत का अनोखा अंदाज
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा सुखाताल के सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र कर लिया जाए और सौंदर्यीकरण का कार्य उच्च गुणवत्ता युक्त हो। इस दौरान मामला सामने आया कि एक नाले में प्राकृतिक स्रोत के जल के साथ सीवेज का जल भी ताल में आ रहा है, जिसकी यथाशीघ्र उचित व्यवस्था करने के लिए कुमाऊं आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
दीपक रावत ने की बातचीत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ताल का पानी स्वच्छ और साफ होना चाहिए, इसमें बरती गई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सभी संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें। इस दौरान सूखाताल परिसर में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्य भी किया गया।