{"_id":"58139e0c4f1c1ba55abc1c8e","slug":"kuchon-fireworks-in-the-street-are-adorned-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली कूचों में सजी हैं आतिशबाजी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली कूचों में सजी हैं आतिशबाजी की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
गली कूचों में सजी हैं आतिशबाजी की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी शहर में गली कूचों में आतिशबाजी की दुकानें खोली गई है। भीड़ भाड़ वाली बाजारों भी दुकानों में भी पटाखे व अन्य आतिशबाजी का सामान सजाया हुआ है। मानकों को ताक में रखकर दुकानें लगाने वालों पर प्रशासन शिकंजा नहीं कस पा रहा है। प्रशासन से इस ढीले रवैये से शहर में बड़ा हादसा हो सकता है।
दीपावली त्यौहार पर शहर में आतिशबाजी के सामान की दुकानों लगाने के लिए इस बार एमबी कालेज के मैदान को चयनित किया गया है। एक जगह निर्धारित होने के बाद भी शहर मेें कुछ लोगों ने मुख्य मार्गों के किनारे और भीड़भाड़ वाली बाजारों में पटाखे व अन्य आतिशबाजी के सामान की दुकानें लगाई गई है।
विज्ञापन
मंगल पड़ाव बाजार समेत कुछ स्थानों पर तो ऐसे जगहों की दुकानों में पटाखे और अन्य आतिशबाजी का सामान सजाया हुआ है जहां सुबह से शाम तक खदीदारों की भीड़ रहती है। दमकल वाहन को भी यहां तक ले जाने मेें भी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
इन हालातों में इन जगहों में कोई अनहोनी होने पर उस पर काबू पाना आसान नहीं रहेगा। जिम्मेदार अधिकारी भी इस बात को स्वीकारते हैं। इसके बावजूद भी मानकों को ताक में रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हालांकि फायर विभाग और प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण कर कुछ दुकानों को बंद भी कराया जा रहा है। लेकिन खानापूर्ति कोई असरदार साबित नहीं हो पा रही है।
बंद कराई जा रही है दुकानें: सिटी मजिस्ट्रेट
सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा ने कहा कि प्रशासन और फायर विभाग की ओर मानकों अनदेखी कर गलत जगहों पर खोली गई दुकानों को बंद कराया जा रहा है। शुक्रवार को फायर विभाग की टीम ने मंगलपड़ाव, देवलचौड़ आदि बाजारों में निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने आतिशबाजी की करीब तीन दुकानों को बंद भी कराया। व्यापारियों से निर्धारित जगह पर ही दुकान लगाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि दुकानों में रेत, पानी और अग्नि नियंत्रण उपकरण रखने को भी कहा गया है। मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।