फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kuchon fireworks in the street are adorned shops

गली कूचों में सजी हैं आतिशबाजी की दुकानें

Sat, 29 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 29 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kuchon fireworks in the street are adorned shops
गली कूचों में सजी हैं आतिशबाजी की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर में गली कूचों में आतिशबाजी की दुकानें खोली गई है। भीड़ भाड़ वाली बाजारों भी दुकानों में भी पटाखे व अन्य आतिशबाजी का सामान सजाया हुआ है। मानकों को ताक में रखकर दुकानें लगाने वालों पर प्रशासन शिकंजा नहीं कस पा रहा है। प्रशासन से इस ढीले रवैये से शहर में बड़ा हादसा हो सकता है।

दीपावली त्यौहार पर शहर में आतिशबाजी के सामान की दुकानों लगाने के लिए इस बार एमबी कालेज के मैदान को चयनित किया गया है। एक जगह निर्धारित होने के बाद भी शहर मेें कुछ लोगों ने मुख्य मार्गों के किनारे और भीड़भाड़ वाली बाजारों में पटाखे व अन्य आतिशबाजी के सामान की दुकानें लगाई गई है।
विज्ञापन


मंगल पड़ाव बाजार समेत कुछ स्थानों पर तो ऐसे जगहों की दुकानों में पटाखे और अन्य आतिशबाजी का सामान सजाया हुआ है जहां सुबह से शाम तक खदीदारों की भीड़ रहती है। दमकल वाहन को भी यहां तक ले जाने मेें भी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हालातों में इन जगहों में कोई अनहोनी होने पर उस पर काबू पाना आसान नहीं रहेगा। जिम्मेदार अधिकारी भी इस बात को स्वीकारते हैं। इसके बावजूद भी मानकों को ताक में रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हालांकि फायर विभाग और प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण कर कुछ दुकानों को बंद भी कराया जा रहा है। लेकिन खानापूर्ति कोई असरदार साबित नहीं हो पा रही है।

बंद कराई जा रही है दुकानें: सिटी मजिस्ट्रेट 

सिटी मजिस्ट्रेट केके ‌‌मिश्रा  ने कहा कि प्रशासन और फायर विभाग की ओर मानकों अनदेखी कर गलत जगहों पर खोली गई दुकानों को बंद कराया जा रहा है। शुक्रवार को फायर विभाग की टीम ने मंगलपड़ाव, देवलचौड़ आदि बाजारों में निरीक्षण किया।


इस दौरान टीम ने आतिशबाजी की करीब तीन दुकानों को बंद भी कराया। व्यापारियों से निर्धारित जगह पर ही दुकान लगाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि दुकानों में रेत, पानी और अग्नि नियंत्रण उपकरण रखने को भी कहा गया है। मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed