फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kshetrwasi roared at the administrative building

प्रशासनिक भवन पर गरजे क्षेत्रवासी

Thu, 19 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Thu, 19 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kshetrwasi roared at the administrative building
आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण की जद में आए भवन स्वामियों ने चिन्हीकरण में भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को एनएच विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए चिन्हीकरण में दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह तमाम क्षेत्रवासी भवानीगंज से जुलूस की शक्ल में तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एनएच कर्मी काशीपुर रोड की मस्जिद से शिवलालपुर चुंगी तक मध्य बिंदु से रोड के दोनों ओर 9 मीटर से 18 मीटर तक लाल निशान लगा रहे हैं। वहीं भवानीगंज से आमडंडा तक सड़क के दोनों ओर पांच, छह मीटर पर निशान लगाए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि विभाग दोहरी नीति अपनाकर क्षेत्रवासियों को उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिन्हित भूखंडों पर लोग देश की आजादी के बाद से व्यवसाय, मकान बनाकर रह रहे हैं। विभाग द्वारा लगाए गए लाल निशान से लोग लोग चिंतित हैं। क्षेत्रवासियों ने सभी भवन स्वामियों के साथसमान नीति अपनाने की मांग की ताकि लोगों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मनमोहन अग्रवाल, मनिंदर सिंह सेठी बंकू, आसिफ इकबाल, समर खान, रिजवान मिस्त्री, बलविंदर सिंह संटू, मो. हनीफ, अशरफ खान, निकुंज, अनिल अरोरा, कवींद्र अरोरा, कैलाश पांडे, हरविंदर सिंह संटी, ओमप्रकाश, मो. मुकीम, मो. शाहिद, मो. इलियास, जगदीश चावला, गिरधारी लाल अरोरा, मो. ताहिर, मोहन लाल अरोरा, पवन चावला, अर्पित मेहरोत्रा, ओमप्रकाश, शफीक अहमद आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed