फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kritika, a student of Bhartiyam School, secured the second position in the district and Shivang Saxena secured the third position.

भारतीयम स्कूल की छात्रा कृतिका ने जिले में दूसरा व शिवांग सक्सेना ने तीसरा स्थान हाससिल किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kritika, a student of Bhartiyam School, secured the second position in the district and Shivang Saxena secured the third position.
किच्छा के भारतीयम स्कूल में जिले में दूसरे स्थान पर आई कृतिका सिंह व तीसरे स्थान पर आया शिवांग सक? - फोटो : KITCHHA
किच्छा। भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल लालपुर की छात्रा कृतिका सिंह ने जिले में दूसरा और शिवांग सक्सेना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन छात्र-छात्राओं की सफलता पर स्कूल औक इनके आवासों पर जश्न का माहौल है। स्कूल में हुए एक कार्यक्रम में दोनों बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारतीयम स्कूल की छात्रा कृतिका सिंह ने इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कृतिका ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। वह परीक्षा पूर्व कई घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने बताया कि वह क्रिकेट और एथलेटिक्स में रुचि रखती हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनकी सफलता पर घर में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के डॉ. रवि सक्सेना के पुत्र शिवांग ने इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शिवांग ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन क्लास में काफी रुचि लेकर पढ़ाई की। पढ़ाई के लिए कोई समय निश्चित नहीं किया गया था। जब-जब समय मिलता था वह पढ़ाई करते थे। उन्होंने सफलता का श्रेय माता रेखा, पिता रवि सक्सेना के अलावा गुरुजनों दिया है। स्कूल के प्रबंधनिदेशक भरत गोयल, गुरजीत सिंह कामरा, प्रधानाचार्य रश्मि आनंद और उपप्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed