{"_id":"3ba3562cee1eace06bc0dafc68b109c3","slug":"krikhoti-manager-sentenced-for-gas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस के लिए प्रबंधक को सुनाई खरीखोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस के लिए प्रबंधक को सुनाई खरीखोटी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Wed, 01 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में गैस सिलेंडर समय से नहीं मिलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। यहां 15 दिन पहले पर्चियां कटने के बाद भी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिलना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी गैस के इंतजार में कई लोग सड़क पर सिलेंडर लेकर खड़े रहे तो कुछ ने गैस प्रबंधक का घेराव कर खूब खरीखोटी सुनाई। कहा कि लोगों को सिलेंडर नहीं मिलने से खाना बनाने में दिक्कतें आ रही है। लोगों ने शीघ्र गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की धमकी दी है।
विज्ञापन
उधर, गैस गोदाम रोड पर सिलेंडर की गाड़ी पहुंचने के इंतजार में कई लोग थक हार कर खाली सिलेंडरों पर ही लेट गए। गैस प्रबंधक डीएस आर्या ने बताया कि चार दिन से गैस की गाड़ी हल्द्वानी से नहीं आई है, जिस कारण लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार से गाड़ी नियमित रूप से सिलेंडर लेकर रामनगर आएगी।
विज्ञापन