{"_id":"608c2ebb8ebc3ea1772d7509","slug":"kovid-s-mildly-ill-patients-will-be-shifted-to-the-stadium-haldwani-news-hld423054165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के हल्के बीमार मरीज स्टेडियम में शिफ्ट किए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के हल्के बीमार मरीज स्टेडियम में शिफ्ट किए जाएंगे
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो मई से मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में 150 बेड का अस्थायी कोविड अस्पताल शुरू हो सकता है। शनिवार को ऑक्सीजन पाइप लाइन का परीक्षण किया जाएगा। अस्थायी कोविड अस्पताल में दो मई से एसटीएच में भर्ती कोविड के कम बीमार (माइल्ड) मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा।
डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि शनिवार को ऑक्सीजन पाइप लाइन का परीक्षण किया जाएगा। रविवार से एसटीएच में भर्ती कोविड के कम बीमार मरीजों को मिनी स्टेडियम में शिफ्ट किया जाएगा। मरीजों के शिफ्ट होने से एसटीएच में बेड खाली होंगे और गंभीर मरीजों को वहां रखा जा सकेगा।
डीएम ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से सहयोग के लिए बात की है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर समेत अन्य आवश्यक सामग्री दे सकते हैं। सीडीओ के स्तर से प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। दूसरी ओर सेंचुरी की ओर से पांच ऑक्सीजन सिलिंडर और एसटीएच के लिए 20 बेड दिए गए है। कार्यवाहक सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि सेंचुरी ने आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नए कोविड वार्ड की सफाई की
हल्द्वानी। हल्द्वानी स्टेडियम में कोविड वार्ड शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल और सफाई निरीक्षक अमोल असवाल के नेतृत्व में टीम ने यहां विशेष सफाई अभियान चलाया। पोकलैंड की मदद से तीसरे दिन भी अस्थायी श्मशान घाट को बनाने के लिए समतलीकरण अभियान चलाया। निगम ने 300 घरों में सैनेटाइज के लिए टीमें भेजीं।