फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kovid refused to apply second dose

कोविड की दूसरी डोज लगाने से किया मना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Kovid refused to apply second dose
हल्द्वानी। टीकाकरण केंद्र पर टीके की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे लोगों को महिला अस्पताल में मना करने पर हंगामा हो गया। टीका न लगाने की बात सुनकर लोग नाराज हो गए और उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। दूसरी ओर रविवार को टीके की डोज कम होने के कारण 19 केंद्रों पर महज 837 को ही टीका लगाया जा सका।
विज्ञापन

सोमवार को भी 16 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और महिला अस्पताल में सोमवार को टीकाकरण नहीं होगा। टीके की डोज की कमी के चलते ही स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या कम कर दी। रविवार को महिला अस्पताल में टीके की दूसरी डोज लगवाने भी लोग पहुंचे थे, जबकि महिला अस्पताल में टीके की महज 90 डोज ही बची थीं। टीके की डोज कम होने के कारण दूसरी डोज लगवाने के लिए आए लोगों को मना कर दिया गया। इस लोगों ने हंगामा किया। कहां जब टीका नहीं तो बुलाया क्यों। महज 80 लोगों को टीका लगाकर वापस कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि डोज कम होने के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अगर सोमवार तक जिले में टीके की डोज नहीं पहुंची तो मंगलवार से टीकाकरण अभियान में दिक्कत आ सकती है। हालांकि एक अधिकारी का कहना है कि सोमवार को दो लाख डोज देहरादून पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed