फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kotwali police captain had inspected

पुलिस कप्तान ने किया कोतवाली का निरीक्षण

Tue, 09 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Tue, 09 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन

जिले की पुलिस कप्तान स्वीटी अग्रवाल ने सोमवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्र के साथ ही कोतवाली में पड़े मुकदमों से संबंधित मामलों का भी निस्तारण करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कोतवाली के दरोगाओं को लंबित पड़ी विवेचनाओं व कोतवाली में आई शिकायतों का भी समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। एसएसपी ने कोतवाली के पिछले भाग में खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग करने के मकसद से खाली मैदान में वॉलीबाल व बैडमिंटन खेल मैदान बनाया जाए।
विज्ञापन


कोतवाली के पिछले भवन में जीर्णशीर्ण पड़े भवन की रिपोर्ट भी जल्द उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के साथ सख्त रुख अपनाएगी।

कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नही दी जाएगी। इस दौरान एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ स्वत्रंत कुमार सिंह, कोतवाल कैलाश पवार, एसएसआई चंद्रमोहन सिंह, एसआई कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के निरीक्षण के बाद एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। कार्यक्रम के तहत मौजूद लोगों ने नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये ट्रैफिक प्लान लागू करने के साथ ही कालेज जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।

 एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने नगर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने का भरोसा देते हुये कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था हल्द्वानी की तर्ज पर किये जाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने सीओ स्वत्रंत कुमार को निर्देश दिए कि वह इस संबंध में एक कमेटी का गठन कर लोगों की राय जानने के बाद एक ट्रैफिक प्लान तैयार करें।

 उन्होंने कालेज आने जाने वाली छात्राओं के साथ घट रही छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये इस पर अंकुश लगाने के लिये कॉलेजों के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ाने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सत्यापन की कार्यवाही भी शत प्रतिशत की जायेगी। लेकिन इन सब के लिये उन्होंने जनता से सहयोग की अपेक्षा की।


इस दौरान एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ स्वत्रंत कुमार सिंह, सिंचाई सलाहकार समिति उपाध्यक्ष पुष्कर दुर्गापाल, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, अतुल मेहरोत्रा, सत्यप्रकाश शर्मा, डा. धनेश्वरी घिल्डियाल, गणेश रावत, सभासद गुलाम सादिक, कमला ढौडियाल, अनवर मलिक, मनिंदर सिंह सेठी, मो. शमी उर्फ छम्मो, विनोद अनजान, अनिल अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed