{"_id":"667757567cb316b32706fa74","slug":"kosi-barrage-bridge-closed-for-heavy-vehicles-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-103640-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोसी बैराज पुल भारी वाहनों के लिए किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोसी बैराज पुल भारी वाहनों के लिए किया बंद
Sun, 23 Jun 2024 04:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। 52 साल पुराने कोसी बैराज पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। सिंचाई विभाग ने पुल के दोनों ओर बैरियर लगा दिए हैं। भारी वाहनों को नए पुल से गुजरा जा रहा है।
रामनगर का कोसी बैराज 6 फरवरी 1972 में बना था और तब से इस पुल पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। वर्तमान में इस पुल पर वाहनों का भार अत्यधिक बढ़ गया है। साथ ही पुल की स्थिति भी ठीक नहीं है। पुल की मजबूती जांचने के लिए सेफ्टी ऑडिट कराने की जरूरत महसूस हो रही है। इससे पहले वर्ष 2020 में कोसी बैराज को बंद कर दिया था लेकिन जी-20 सम्मेलन को लेकर बैराज पुल को खोला गया था। अब मानसून सीजन को देखते हुए फिर से बैराज पुल को बंद कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के जेई जावेद अहमद ने बताया कि पुल के दोनों ओर बैरियर लगा दिए हैं। छोटे वाहनों ही पुल से निकल पाएंगे।