फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kolkata's teams showed stamina

कोलकाता की टीमों ने दिखाया दमखम

Thu, 29 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 29 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

 जिला महिला हाकी संघ की ओर से डीएसए मैदान में खेली जा रही 27वीं अखिल भारतीय चंद्रावती तिवारी फाइव ए-साइड महिला हाकी प्रतियोगिता में सात मुकाबले खेले गए, जिसमें कोलकाता की टीमों ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर दो मैच जीते।

विज्ञापन


पहले मैच में बिजनौर ने एमएल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल को 7-1 से हराया। दूसरे में अल्मोड़ा ने डीएसए नैनीताल की ए टीम को 5-1 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में बो कोलकाता ने लखीमपुर को 2-1 से हराया।
विज्ञापन


चौथे मैच में झांसी ने टकनपुर को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। पांचवे मैच में ब्लैक बर्न कोलकाता ने पीलीभीत को 3-1 से जबकि लखीमपुर ने टनकपुर को 4-3 से हराया। अंतिम मुकाबला भी एकतरफा रहा जिसमें मेरठ ने बुंदेलखंड को 9-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मोहित, अमित और भानु जबकि तकनीकी समिति में कैलाश बोरा व हरीश राणा थे। आयोजक सचिव गंगा प्रसाद साह ने बताया बृहस्पतिवार को दस मुकाबले खेले जाएंगे।


प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, जगदीश चंद्र बवाड़ी, सुदर्शन लाल साह, ललित साह, प्रो.ललित तिवारी, मनोज अधिकारी, संध्या बिष्ट, चंद्रा शर्मा, कैलाश बोरा, मनोज साह, गोधन, गिरीश कांडपाल, किशोर बाफिला, नजर अली आदि जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed