{"_id":"659b07c15c2bec11d4005fed","slug":"knife-attack-on-property-dealer-haldwani-news-c-8-1-hld1023-288511-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी घायल को मरा समझकर लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। बहन की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आनंदपुरी स्थित करायल जौलाशाल निवासी विनीता गड़िया ने बताया कि उनका भाई विनोद सिंह गड़िया की दुकानें हैं। वह प्रॉपर्टी का भी काम करते हैं। पांच जनवरी की शाम आरटीओ रोड के पास नरेंद्र महरा नामक व्यक्ति ने उनके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान विनोद के जमीन पर गिरने के बाद आरोपी उन्हें मरा समझकर फरार हो गया। नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। विनोद की आंख के ऊपर, कंधे और पीठ पर चाकू के निशान हैं। इधर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र महरा के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।