फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   View of Om Parvat and Adi Kailash from MI-17 in pithoragarh

Uttarakhand: MI-17 से होंगे ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन, ऐसी होगी यात्रा

Thu, 21 Dec 2023 09:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो हरीश पांडे, संवाद
हरीश पांडे, संवाद Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2023 09:59 AM IST
सार

 कुमाऊं मंडल विकास निगम और पयर्टन विभाग इन दोनों जगह के हवाई दर्शन कराएगा। एक बार में 18 यात्री दर्शन कर सकते हैं। ये यात्रा दिल्ली से पिथौरागढ़, पिथौरागढ़ से ओम पर्वत, आदि कैलाश तक होगी। 

विज्ञापन
View of Om Parvat and Adi Kailash from MI-17 in pithoragarh
आदि कैलाश पर्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब सर्दियों में भी ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन कर सकते हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम और पयर्टन विभाग इन दोनों जगह के हवाई दर्शन कराएगा। एक बार में 18 यात्री दर्शन कर सकते हैं। ये यात्रा दिल्ली से पिथौरागढ़, पिथौरागढ़ से ओम पर्वत, आदि कैलाश तक होगी। इसके लिए जल्द रुद्राश एविएशन के साथ पर्यटन विभाग एमओयू साइन कर सकता है। बुधवार को शासन की ओर से बनी कमेटी ने एमआई-17 हेलीकाॅप्टर से पिथौरागढ़ से ओम पर्वत और आदि कैलाश के लिए हवाई सर्वे किया। टीम 23 दिसंबर को सचिव पर्यटन को रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


पीएम मोदी की आदि कैलाश के दर्शन के बाद आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्यटन विभाग और कुमाऊं मंडल विकास निगम यात्रियों की मांग को देखते हुए दिल्ली से पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ से आदि कैलाश, ओम पर्वत के हवाई दर्शन कराने पर विचार कर रहा है। बता दें कि बर्फबारी के कारण अक्तूबर आखिरी सप्ताह से अप्रैल अंतिम सप्ताह तक आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा बंद रहती है।
विज्ञापन


पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हवाई सर्वे के लिए कहा था। साथ ही ये भी देखने के लिए कहा था कि हवाई यात्रा के दौरान ओम पर्वत और आदि कैलाश दिखते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव पर्यटन पूजा गर्ब्याल, एडीएम पिथौरागढ़ एस के बर्नवाल और रुद्राश एविएशन के कैप्टन छावड़ी ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सर्वे किया। सर्वे में टीम ने देखा कि हवाई दर्शन में ओम पर्वत और आदि कैलाश दिख रहा है। अब कमेटी 23 नवंबर को पर्यटन सचिव को रिपोर्ट सौंपेगी। उधर रुद्राश एविएशन ये बताएगा कि इस रूट पर कितना किराया लगेगा।

ऐसी रहेगी यात्रा
दिल्ली से एमआई 17 हेलीकॉप्टर 18 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचेगा। यहां एक दिन का स्टे होगा। दिन में पर्यटकों को पिथौरागढ़ घुमाया जाएगा। दूसरे दिन हेलीकॉप्टर आदि कैलाश और ओम पर्वत को दर्शन कराने के लिए उड़ेगा। यहां दर्शन कराने के बाद पिथौरागढ़ में रूकेगा। फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

एमडी केएमवीएन डॉ. संदीप तिवारी ने बताया पर्यटन को बढ़ावा देने और उच्च आय वर्ग को ध्यान में रखते हुए केएमवीएन और पर्यटन विभाग आदि कैलाश और ओम पर्वत के हवाई दर्शन कराने पर विचार कर रहा है। सर्वे सफल रहा है। पर्यटन सचिव को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। ये यात्रा दिल्ली से पिथौरागढ़, पिथौरागढ़ से ओम पर्वत, आदि कैलाश तक होगी। इसके बाद वापस पर्यटकों को दिल्ली छोड़ा जाएगा। हवाई मार्ग से दर्शन का किराया जल्द तय किया जाएगा। एक बार में 18 यात्री दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed