फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   kisor upadyay news

रुकिए प्रदेश अध्यक्ष जी, हमारी भी सुनिए

Tue, 20 Jan 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल) Updated Tue, 20 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन

कांग्रेस और पीडीएफ की अंतर्कलह रह-रहकर सामने आ ही जाती है। बीते दिनों लालकुआं में कार्यक्रम के दौरान सीएम हरीश रावत ने पीडीएफ से रिश्ते सामान्य करने का भरसक प्रयास किया लेकिन उस दिन भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच पर नहीं आने देने का पीडीएफ पर आरोप लगाया था। अब सोमवार को यह अंतर्कलह और उभर कर सामने उस वक्त आ गई, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय किच्छा भ्रमण के बाद हल्द्वानी लौट रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को लालकुआं में रोक लिया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा के निजी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री उपाध्याय का स्वागत भी हुआ और पीडीएफ से सरकार में शामिल श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल पर खुले आरोप भी लगाए। साथ ही अन्य समस्याएं भी गिनाईं।

विज्ञापन


इस दौरान नगर अध्यक्ष सरदार गुरुदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा, पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत समिति के प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह रावत, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव बीना जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह, महामंत्री गुरुदयाल मेहरा, बिंदुखत्ता ब्लाक अध्यक्ष बलवंत दानू, महामंत्री केदार दानू, व्यापार मंडल अध्यक्ष शेखर उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन कैलाशचंद्र पंत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी, राजेंद्र साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों के पीडीएफ पर आरोप
स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल कांग्रेसियों की उपेक्षा कर रहे हैं।
12 जनवरी को कार्यक्रम में क्षेत्र के कांग्रेसियों को सीएम का माल्यार्पण नहीं करने दिया गया।
इसी कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लाक प्रमुख को मंच पर संबोधन के लिए नहीं बुलाया गया।  

कीर्ति लोहनी का मुद्दा भी उठा  
पांच माह पूर्व दिवंगत हुए युवक कांग्रेस सचिव कीर्ति लोहनी की मौत की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आने और पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिलने की भी कार्यकर्ताओं ने शिकायत की। कीर्ति के छोटे भाई दिनेश लोहनी ने कहा कि सीएम के आश्वासन के बाद भी अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। न ही दिवंगत लोहनी की पत्नी को नौकरी दिए जाने पर ही कोई निर्णय हुआ। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed