फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kishore died due to drowning in Gaula river

Nainital News: किशोर की गौला नदी में डूबने से मौत

Fri, 30 Jun 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 30 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kishore died due to drowning in Gaula river
दिव्यांश की फाइल फोटो।   संवाद
हल्द्वानी। दादा से पतंग लेने जाने की बात कहकर निकले बालक की गौला नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि बालक अकेले गौला नदी में नहाने गया था या उसके दोस्त भी साथ थे।
विज्ञापन

राजपुरा 16 क्वार्टर निवासी विजय कुमार नगर निगम में स्थायी सफाई कर्मी हैं। इन दिनों ऑफिसर कॉलोनी में उनकी तैनाती है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वह ड्यूटी के लिए चले गए। कहा कि उस समय दिव्यांशु (12) घर पर ही था। विजय कुमार के ड्यूटी जाने के बाद दिव्यांशु अपने दादा से पतंग लेने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था। दादा ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह साइकिल लेकर निकल गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद पुलिस को रेता-बजरी निकालने वाले श्रमिकों ने सूचना दी कि गौला नदी में पानी भरे एक गड्ढे में बालक डूब गया है। श्रमिकों ने ही दिव्यांशु को गड्ढे से बाहर निकाला। पुलिस दिव्यांशु को लेकर राजपुरा चौकी पहुंची। चौकी पहुंचने पर लोगों ने बताया कि यह बालक विजय कुमार का बेटा है। पुलिस चौकी पहुंचे परिजन बालक को नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए जहां डाॅक्टरों ने दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे घर ले आए। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजनों को समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। बालक की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। दिव्यांशु एक निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। उसका एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है।



पास में पड़ी थी साइकिल
हल्द्वानी। पुलिस के अनुसार दिव्यांशु गौला में दोस्तों के साथ नाहने गया था। कहा कि गौला नदी में खनन कार्य के लिए बड़े-बड़े गड्ढे बनाए गए हैं। इन गड्ढों में पानी भरा था। इससे दिव्यांशु को यह पता नहीं चल पाया कि गड्ढे कितने बड़े हैं। आशंका है कि जब दिव्यांशु डूबने लगा तो साथ में गए दोस्त वहां से भाग गए। पुलिस ने बताया कि जहां पर दिव्यांशु नहा रहा था उसके पास में ही साइकिल पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed