फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kisan Mahasabha will protest on the issue of revenue village.

Nainital News: राजस्व गांव के मुद्दे पर किसान महासभा करेगी आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mahasabha will protest on the issue of revenue village.
लालकुआं। अखिल भारतीय किसान महासभा बिंदुखत्ता कमेटी की बैठक में राजस्व गांव के मुद्दे पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बागजाला को मालिकाना हक दिलाने और निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने के लिए पिछले 73 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के प्रति सरकार के उपेक्षित रवैये की निंदा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि बिंदुखत्ता और बागजाला को राजस्व गांव घोषित कर स्थानीय लोगों को मालिकाना हक दिलाने के मामले में भाजपा सरकार की भूमिका पूरी तरह नकारात्मक रही है। बैठक में आनंद सिंह सिजवाली, जिला सचिव चंदन राम, किशन बघरी, पुष्कर दुबड़िया, गोविन्द जीना, नैन सिंह कोरंगा, निर्मला शाही, कमल जोशी आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed