{"_id":"fc1d3e63c823a4e3b23e170420d936bc","slug":"kiosks-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका का अभियान : आधा दर्जन खोखे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका का अभियान : आधा दर्जन खोखे जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 04 May 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को चलाए गए अभियान में सूखाताल-बारापत्थर मार्ग पर स्थित आधा दर्जन से अधिक अवैध फड़-खोखे जब्त किए गए। पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
बीते दिनों हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला और पालिका प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सूखाताल से बारापत्थर तक अवैध रूप से बने दो दर्जन से अधिक पक्के, टिनशेड एवं अन्य फड़-खोखो को हटाया था। इधर ग्रीष्म सीजन शुरू होने के बाद यहां फिर से अतिक्रमण होने लगा है। इसकी सूचना पर रविवार को ईओ रोहिताश शर्मा ने पालिका कर्मी ईश्वर बहुगुणा आदि कर्मियों को साथ अभियान चलाया।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल टीआर वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान सूखाताल से बारापत्थर चुंगी तक आधा दर्जन से अधिक अवैध खोखो को जब्त किया गया, जिनसे पालिका के दो बड़े वाहन भर गए थे।
विज्ञापन