{"_id":"61a2a3688e6b394d3325259d","slug":"kin-of-59-martyrs-honored-with-copper-plate-haldwani-news-hld445909465","type":"story","status":"publish","title_hn":"59 शहीदों के परिजन ताम्रपत्र से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
59 शहीदों के परिजन ताम्रपत्र से सम्मानित
विज्ञापन
हल्द्वानी में श्रीराम लीला मैदान में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान यात्रा समारोह में सम्मानित हुए पर
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि देश की रक्षा के लिए उत्तराखंड के वीरों ने अपने जीवन का बलिदान कर क्षेत्र और प्रदेश के गौरव को बढ़ाया है। यहां देश पर कुर्बान होने के लिए बच्चे जन्म लिया करते हैं। उत्तराखंड के सैनिक पसीने की जगह खून देने को तैयार रहते हैं।
रामलीला मैदान में शहीद सैनिक सम्मान यात्रा समारोह में नैनीताल जिले के 56 और अल्मोड़ा जिले के तीन शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भगत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार वीरनारियों और उनके परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिक, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सरकार महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। देहरादून में पीएम की परिकल्पना के तहत पांचवां धाम भव्य सैनिक धाम का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पीएम के साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बधाई के पात्र हैं। इससे पहले अतिथियों ने शहीद सैनिक स्मारक में शहीद सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनपद नैनीताल में 56 अमर शहीदों सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। शहीदों के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों, अर्द्धसैनिकों के एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जा रही है। स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली पेंशन को चार हजार से बढ़ाकर दस हजार किया गया है। एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को 50 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चार दशकों से लंबित वन रैंक वन पेंशन की मांग मोदी सरकार ने पूरा किया। देहरादून गुनियाल गांव में 68 करोड़ की लागत से भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है। इसमें म्यूजियम, आडिटोरियम, अमर ज्योति जवान, लाइट एंड साउंड के साथ ही बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह का मंदिर निर्माण भी होगा। प्रदेश के 1734 शहीदों के घर-आंगन की पवित्र मिट्टी और नदियों के पवित्र जल से सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। उपनल कर्मियों के आंदोलन के दौरान प्रतिवर्ष 7.5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित आम्रपाली कालेज के पास भूमि चिह्नित कर शीघ्र सैनिक आश्रितों के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। गांव की सड़कों और विद्यालयों का नाम वहां के शहीद सैनिकों के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि 1962 के युद्ध में सैनिकों के पास कोई साधन नहीं था। आज बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ सभी साधन मिल रहे हैं। सेना ने सीमा पर विश्व की सबसे ऊंचाई पर सड़क बनाने का गौरव हासिल किया है। विरोधी भी भारत की सैन्य ताकत का आज लोहा मान रहे हैं।
मेजर जनरल ने दिखाया सभी को दिखाया आइना
हल्द्वानी। समारोह को संबोधित करते हुए मेजर जनरल (रि.) इंद्रजीत सिंह बोरा ने समय से अतिथियों के नहीं आने पर नाराजगी जताई। कहा कि सभी का समय अमूल्य होता है। उन्होंने कहा कि हम भीख नहीं मांगते हैं। विशिष्ट सेवा मेडल की राशि को सरकार निरस्त कर दें।
मेजर जनरल ने कहा कि सैन्यधाम की कल्पना पीएम नरेंद्र मोदी ने की। उसे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी साकार कर रहे हैं। इससे शहीदों और पूर्व सैनिकों का सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम में नुपुर कला केंद्र हल्द्वानी, जीजीआईसी और सिंथिया कॉलेज के बच्चों ने देशभक्ति गीत आदि की प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मेजर बीएस रौतेला और कैप्टन पुष्कर सिंह भंडारी ने किया।
इस दौरान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक रामसिंह कैड़ा, कर्नल एमएस चौहान, ले. कर्नल बीडी कांडपाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सूबेदार मेजर बहादुर सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन आरएस धपोला, सीडीओ संदीप तिवारी, एडीएम अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र आदि मौजूद थे।
शहीदों के परिजन सम्मान से हुए अभिभूत
हल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी मेें नैनीताल जिले के 56 और अल्मोड़ा जिले के तीन शहीद सैनिकों के परिजनों को ताम्रपत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में शहीद सिपाही दलीप सिंह, सिपाही त्रिलोचन सिंह, सिपाही भीम सिंह, पाइनर चेतराम, सिपाही धनीराम, सिपाही लक्ष्मी दत्त, हवलदार होशियार सिंह, सिपाही नारायण सिंह, सिपाही रतन सिंह, सूबेदार नेत्र सिंह, नायक दरवान सिंह, सिपाही ध्यान सिंह बसेड़ा, सिपाही बदर सिंह, लांसनायक प्रकाश लाल, गार्ड्स मैन माधवानंद, नायक दयाकिशन, सिपाही धनसिंह, सिपाही खड़ग सिंह, सिपाही खीम सिंह, सिपाही किशनराम, सिपाही बहादुर सिंह मटियाली, सिपाही किशोरी लाल, लांसनायक प्रहलाद सिंह, मेजर राजेश अधिकारी, लांस नायक चंदन सिंह, सिपाही मोहन चंद्र जोशी, नायब सूबेदार उमेेद सिंह, पीटीआर जगदीश चंद्र, सूबेदार मेजर धर्म सिंह, लांसनायक शेखरचंद्र, सिपाही मोहन सिंह, सिपाही शिवराज सिंह, सिपाही नंद किशोर, मेजर चंद्रशेखर मिश्रा, सिपाही गोधन सिंह, सूबेदार कल्याण सिह, लांसनायक इंद्र सिंह बर्गली, नायब सूबेदार बलवंत सिंह, सिपाही किरन चंद्र जोशी, सिपाही राम सिंह, नायब सूबेदार गोविंद सिंह, सिपाही जीवन सिंह, सिपाही सोहन सिंह, सिपाही जगत सिंह, हवलदार तिलक चंद्र, सिपाही मुकेश चंद्र शर्मा, नायक पवन कुमार पंत, नायक खेम चंद्र, लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी, पीटीआर धर्मेंद्र कुमार, सिपाही मनमोहन बुघानी, सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरू के साथ ही जनपद अल्मोड़ा जिले के लेफ्टिनेंट कर्नल एमसी जोशी, पीटीआर सिपाही महिमन सिंह और सिपाही दीपक सिंह कैड़ा के परिजन सम्मानित हुए।