फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kichch's Rajendar Became Minister of Rajasthan

किच्छा निवासी राजेंद्र सिंह यादव बने राजस्थान के गृहराज्य मंत्री, लोगों ने जश्न मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kichch's Rajendar Became Minister of Rajasthan
किच्छा के राजेंद्र सिंह यादव को राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री बनने पर खुशी जताते लोग - फोटो : KITCHHA
किच्छा। यहां आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह यादव राजस्थान की गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री बनाए गए हैं। उनके गृहराज्य मंत्री बनने पर उनके आवास पर जश्न का माहौल है। कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। देर शाम उनके शुभचिंतकों ने रुद्रपुर रोड पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र पाल सिंह यादव राजस्थान के कोटपुतली से विधायक हैं। वहीं, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी हैं।
विज्ञापन

वह राजस्थान सरकार में जनशक्ति नियोजन व मोटर गैराज स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे। सोमवार को हाईकमान ने राजस्थान सरकार में उन्हें और अधिक जिम्मेदारियां देते हुए गृह राज्य मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने बताया कि जल्द ही राजेंद्र सिंह यादव को आमंत्रित कर उनका स्वागत किया जाएगा। वहां विजय पाल यादव, विजय प्रकाश यादव, अनूप यादव, पूर्व सभासद पुनीत यादव, राजकुमार ठुकराल, विक्की कामरा, कुक्की कामरा, अवतार सिंह, प्रभुनारायण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed