फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mallikarjuna Kharge stage was purified with havan-yagya and Ganga water in haldwani

Haldwani: हवन-यज्ञ और गंगाजल से हुआ खरगे के मंच का शुद्धिकरण, कांग्रेस ने किया पलटवार; BJP पर लगाए आरोप

Thu, 13 Aug 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Updated Thu, 13 Aug 2026 12:36 AM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई रैली के बाद कुमाऊं की सियासत गरमा गई है। रैली में कथित अल्लाह हो अकबर नारे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाएं। विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में हवन-यज्ञ व गंगाजल छिड़काव कर शुद्धिकरण किया।

विज्ञापन
Mallikarjuna Kharge stage was purified with havan-yagya and Ganga water in haldwani
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में हुई विजय शंखनाद रैली के बाद कुमाऊं की सियासत अचानक गरमा गई है। रैली के मंच से लेकर उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और कथित नारों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप अब सड़क से लेकर कोतवाली तक पहुंच चुके हैं। दोनों दल इस पूरे घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक जमीन तैयार करने के नजरिये से देख रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने रैली के दौरान रामलीला मैदान में अल्लाह हो अकबर जैसे नारे लगाए जाने का आरोप लगाकर कांग्रेस पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में भाजपाइयों ने कोतवाली में प्रदर्शन भी किया और रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन-यज्ञ कर गंगाजल का छिड़काव भी किया। भाजपा का यह कदम महज विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसके जरिये पार्टी ने कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताने की कोशिश भी तेज कर दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। कांग्रेस का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एआई से तैयार किया गया है और उसके जरिये पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। पार्टी ने साफ किया है कि वह इस मुद्दे को जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दल आक्रामक
इस पूरे विवाद के पीछे केवल रैली में लगाए गए कथित नारों का मुद्दा नहीं, बल्कि कुमाऊं में बदलते राजनीतिक समीकरण भी दिखाई दे रहे हैं। रैली से पहले जहां कांग्रेस और भाजपा की गतिविधियां अपेक्षाकृत धीमी थीं, वहीं खरगे के कार्यक्रम के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आक्रामक मुद्रा में नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां इस विवाद के जरिये अपने-अपने समर्थक वर्ग को लामबंद करने और चुनावी माहौल को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की रैली के बाद भाजपा ने जिस तरह कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रची है उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस जिले से लेकर प्रदेश तक भाजपा की इस कार्यप्रणाली का विरोध करेगी। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक कांग्रेस को बेवजह बदनाम करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होती। -राहुल छिम्वाल जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी नैनीताल।


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हल्द्वानी में हुई रैली पूरी तरह फ्लाॅप रही है। पार्टी ने छोटा मैदान चुना इसके बाद भी भीड़ नहीं जुटी। इससे कांग्रेसी नेता बौखलाए हुए हैं। कांग्रेसी नेताओं में छटपटाहट है। जनता सब देख रही है। जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब देगी। - प्रताप बिष्ट जिलाध्यक्ष भाजपा नैनीताल।

कांग्रेस ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed