फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Khairna TRC should be expanded for the accommodation of devotees.

Nainital News: श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए खैरना टीआरसी का हो विस्तार

Wed, 30 Oct 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 30 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Khairna TRC should be expanded for the accommodation of devotees.
गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था के लिए खैरना स्थित पर्यटक आवास गृह का विस्तार करने की मांग उठने लगी है। मंगलवार को केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर ने खैरना के पर्यटक आवास गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने टीआरसी को लेकर जानकारी ली। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह बोहरा ने एमडी से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के साथ जागेश्वर धाम, मानसरोवर यात्रा, चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों को उचित व्यवस्था दिलाने की मांग की। बोहरा ने खैरना के पर्यटक आवास गृह का विस्तार करने की भी मांग उठाई। कहा कि टीआरसी का और विस्तार होने से श्रद्धालुओं और सैलानियों को ठहरने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed