{"_id":"5778187a4f1c1b797179c2c4","slug":"ketu-in-mountain-bus-is-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ में केमू की बस सेवा रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ में केमू की बस सेवा रही ठप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरसात और रास्ता बंद होने के कारण पहाड़ में केमू की बस सेवा ठप रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज की बसें भी बदले रूट से गई। पहाड़ों के दूरस्थ इलाकों में केमू की बसें चलती हैं। इसके अलावा डाक विभाग की डाक ले जाने की भी जिम्मेदारी केमू के पास है। पर कैंची के पास रास्ता बंद होने के कारण केमू की बसें शनिवार को नहीं चल सकी।
केमू अध्यक्ष सुरेश डसीला कहते हैं कि करीब 150 बसों का संचालन होता है, जो रास्ता बंद होने और रूट डायवर्ट होने के कारण नहीं चली। यात्रियों की संख्या भी इन दिनों बेहद कम है। वहीं, परिवहन निगम ने रास्ता बंद होने के बाद भी बदले रूट (रामगढ़, क्वारब) से बसों को भेजकर यात्रियों को सुविधा देने की कोशिश की। परिवहन निगम की एआरएम हल्द्वानी इंद्रा जंगपागी कहती हैं कि आपदा और बरसात के कारण पहाड़ों में सेवा संचालन में दिक्कत आ रही है। पर कोशिश की जा रही है कि बसों का संचालन होता रहे। ड्राइवरों को भी भूस्खलन आदि के खतरे से सचेत रहने को कहा गया है।