फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kendriya Vidyalaya Students Won 31 Medals

कुमाऊं विवि के छात्रों ने इस बार जॉब प्लेसमेंट में कायम किया नया रिकॉर्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Students Won 31 Medals
कुमाऊं विवि में मैनेजमेंट के 85 छात्रों को मिला आकर्षक पैकेज। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट के छात्रों ने इस बार जॉब प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड कायम किया है। विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बायजूज, प्रोपशोप, जस्ट डायल, शेयरबुल्स, ग्रोथ मैक्सिमाइजर, ऑनग्रिड, ग्रोथएरो, इंटेलीपात एवं पिंक्लिक आदि कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में विभिन्न स्ट्रीम के एमबीए और बीबीए के 85 छात्रों को पहले चरण में लगभग चार लाख से 10 लाख रुपये तक औसत पैकेज के साथ नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने छात्रों की इस सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी है। विभागाध्यक्ष प्रो. अमित जोशी ने बताया कि प्लेसमेंट के पहले चरण में कुल 85 छात्रों को नौकरियों के प्रस्ताव मिले हैं। मैनेजमेंट विभाग के इतिहास में पहला मौका है कि जब इतने छात्रों को नौकरियों के प्रस्ताव मिले हैं।
विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए भी अनेक कंपनियां रुचि दिखा रही हैं। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने कहा कि जिस तरह से इस साल छात्रों ने जॉब प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है, यह काफी गर्व की बात है। छात्रों को उनकी सफलता पर निदेशक भीमताल परिसर प्रो. पीसी कविदयाल, वित्त नियंत्रक अनीता आर्या, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट, निदेशक शोध एवं प्रसार प्रो. ललित तिवारी, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, विधान चौधरी, प्रकाश पांडेय, नवीन पनेरु आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन कंपनियों में मिली नौकरी
नैनीताल। प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. आशीष बिष्ट और सहायक प्राध्यापक रोहित चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम चरण में बायजूज ने 14, प्रोपशोप ने 14, जस्ट डायल ने छह, शेयरबुल्स ने 24, ग्रोथ मैक्सिमाइजर ने दो, ऑनग्रिड ने छह, ग्रोथएरो ने दो, इंटेलीपात ने पांच एवं पिंक्लिक ने 10 विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed