फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kemu buses will run on the mountains from eight

आठ से पहाड़ों पर दौड़ेंगी केमू की बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kemu buses will run on the mountains from eight
हल्द्वानी। पहाड़ी रूटों पर कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) की बसों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। आठ जुलाई से केएमओयू ने पहाड़ी रूटों पर बसें चलाने का एलान किया है। आठ रूटों पर 25 बसें चलाई जाएंगी। हालांकि यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान तीन महीने पूरे प्रदेश में उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ ही केएमओयू बसों का संचालन बंद रहा। यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देने के लिए कुछ समय पूर्व शासन के आदेश पर परिवहन निगम ने पहाड़ी और मैदानी रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरु कर दिया लेकिन केएमओयू यूनियन ने बसों का संचालन नहीं किया था। यूनियन का कहना था कि परिवहन विभाग द्वारा वाहनों का टैक्स माफ करने के बाद ही बसों का संचालन किया जाएगा। केएमओयू के अध्यक्ष और परिवहन महासंघ के सचिव सुरेंद्र सिंह डसीला ने बताया कि सभी रूटों पर यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह है किराया
रूट पुराना किराया नया किराया
अल्मोड़ा 160 320
रानीखेत 160 320
पिथौरागढ़ 370 740
गंगोलीहाट 370 740
बागेश्वर वाया ताकुला 290 580
बागेश्वर वाया गरुड़ 315 630
बेरीनाग 350 700
शहरफाटक 150 300
भीमताल 50 100
भवाली 70 140
यात्रियों का रखा जाएगा ब्योरा
हल्द्वानी। केमू प्रबंधन के अनुसार यात्रियों का पूरा ब्योरा रखा जाएगा। साथ ही बसों का सैनिटाइज करने समेेत अन्य आवश्यक उठाए जाएंगे।
686 यात्रियों ने की रोडवेज बसों में यात्रा
हल्द्वानी। रोडवेज प्रबंधन विभिन्न रूटों में 58 बसों का संचालन कर रहा है। हालांकि रोडवेज को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। रविवार को 58 बसों में सिर्फ 686 यात्रियों ने सफर किया। आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि निगम को बसों के संचालन में लागत वसूल करना भी मुश्किल हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed